फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से प्रदूषण से राहत की आस

विज्ञापन
40 फोटो हल्की बूंदाबांदी में लाइट जलाकर अपने गंतव्य को जाते हुए वाहन चालक। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
जिलेभर के अनेक गांवों में शुक्रवार शाम बूंदाबांदी हुई। हवाएं भी चलीं। इससे वायु प्रदूषण के कम होने की उम्मीद है। वहीं बूंदाबांदी से किसान चिंतित हैं और उन्हें सरसों, चने की फसल में कुरंड लगने का डर सता रहा है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे और फिर देर शाम साढे़ सात बजे बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ाई : लोहारू में शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम ने एकाएक करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए। मौसम परिवर्तन के साथ बूंदाबांदी हुई। जिसने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। किसान रबी की फसल की तैयारी में लगे हैं वहीं कुछ किसानों ने सरसों की और चने की और कहीं-कहीं गेहूं की भी बुआई कर दी है। हल्की बूंदाबांदी से उनको सरसों और चने की फसल को कुरंड लगने का डर सताने लगा है।
किसान विनोद शर्मा रहीमपुर, रवीन्द्र कसवां, राजकुमार,अशोक झुप्पा, प्रभुदयाल काजजा, भंवर सिंह, बलवान सोहांसरा, राजेश सिंघानी, सुखबीर बिजारणियां, कुलदीप ढाणी टोडा ने बताया कि उन्होंने अगेती सरसों की फसल की बुआई 20 से 25 अक्तूबर तक कर दी थी परंतु आज की बेमौसमी हल्की बरसात से उनकी फसल को कुरंड लग गया जिसके कारण उनको आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि सरसों और चने की फसल की दोबारा से बिजाई करनी पड़ेगी। अब फसल को दोबारा से बोने के लिए बीज और खाद की मार पड़ेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नुकसान की भरपाई की जाए। किसानों का कहना है कि बारिश से कपास की फसल को भी नुकसान है।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी चन्द्रभान श्योराण ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई हल्की बूंदाबांदी से किसानों के द्वारा बोई गई सरसों और चने की फसल को कुरंड लगने की आशंका है। क्षेत्र में 4 से 5 एमएम बरसात दर्ज की गई। तीन दिनों तक इसी तरह के मौसम बने रहने के आसार हैं। सरसों और चने की फसल को कुरंड लगने से किसानों को आर्थिक मार झेलनी पड़ेगी। अधिक मार उन किसानों को पड़ी है जिन्होंने चने बो दिए थे, क्योंकि हल्की बारिश से बनी पपड़ी के कारण लगे कुरंड कभी भी चने को जमीन से बाहर नहीं आने देगा। किसान तीन नवंबर तक बिजाई को रोक लें।
कैरू में हल्की बूंदाबादी शुरू, मौसम हुआ साफ : क्षेत्र में दो दिन से पराली व पटाखों से निकले धुएं का असर आंखों को प्रभावित कर रहा है। दिनभर आसमान में स्मॉग छाया रहा। शाम के समय हुई बूंदाबांदी राहत लाई। हल्की हवा चली और वायु प्रदूषण छंट गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

34 फोटो बिजाई किया गया खेत।- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें