फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई ठंड, शीत लहर से कांपे लोग

विज्ञापन
बूंदाबांदी में अपने गंतव्य को जाते वाहन चालक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर और शाम को हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है। दिनभर लोग सूर्य निकलने का इंतजार करते रहे। वहीं शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके रहे। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री तो अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी दो दिनों के दौरान भी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों तक मौसम साफ रहने और धूप खिलने के बाद सोमवार को एकाएक मौसम में बदलाव हुआ। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला भी चला। एक बार तो बारिश ने शहर की सड़कों को भी भीगो दिया। हल्की बूंदाबांदी व ठंडी हवाओं के चलते शहरवासियों की मुश्किलें भी बढ़ गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 जनवरी को मौसम बिगड़ने के आसार जताए गए थे। इसके बाद 15 व 16 को भी गरज के साथ बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जनवरी माह में एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं इस समय हुई बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि अब उन्हें सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। फसल भी अच्छी होने की उम्मीद है। बारिश होने से पाला पड़ने की संभावनाएं भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें