फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की दस्तक से खिले चेहरे, रुक-रुककर हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून की दस्तक हो गई है। मानसून सक्रियता के साथ आगे बढ़ रहा है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी दोपहर बाद रुक-रुककर बारिश हुई। शनिवार सुबह झुलसती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। दोपहर तक मौसम में उमस बनी रही, लेकिन एकाएक मौसम में अचानक बदलाव हुआ और कभी हल्की तो कभी तेज बारिश होने लगी।
विज्ञापन

बारिश के दौरान शहर की सड़कें भी पानी से तरबतर हुईं। बारिश के बाद गर्मी से लोगों को राहत मिली और हवा में ठंडक घुली। मौसम विभाग के अनुसार शहर में शुक्रवार और शनिवार दोपहर बाद तक करीब पांच एमएम बारिश दर्ज की गई।
शनिवार दोपहर हुई बारिश में शहर के निचले इलाकों में कुछ देर पानी जमा हुआ। बारिश से पहले पूरे शहर के बरसाती नालों की ठीक से सफाई नहीं हुई, इस कारण कई जगह बरसाती नालों में भी पानी लबालब हुआ। हालांकि बारिश का पानी ज्यादा देर नहीं ठहर पाया, जिसकी निकासी भी हो गई। बारिश के दौरान कई जगह खस्ताहाल सड़कों के गड्ढों ने भी विकराल रूप ले लिया। जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतें हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अब मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। रोजाना ही मौसम में बदलाव होंगे और कहीं कहीं पर रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

कस्बे में कई जगह जलभराव
बवानीखेड़ा। क्षेत्र में शनिवार को तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं तेज बारिश से कस्बे में कई जगह जलभराव के हालात बने, जिससे पानी निकासी के प्रबंधों की भी पोल खुल गई। बारिश ने आम लोगों को राहत दी। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे। कस्बे के बस स्टैंड के समीप जलभराव हुआ। स्लम बस्तियों में भी बरसाती पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश ने प्रशासन के पानी निकासी के दावों की पोल खोल दी। नालों व सीवर की सफाई नहीं होने से भी बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई। कई जगह घरों में भी बारिश का पानी घुसा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें