फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम फुहारों से मिली राहत

विज्ञापन
rain - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को शुक्रवार की शाम बारिश होने से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी। हालांकि थोड़ी देर की बूंदाबांदी के बाद बारिश बंद हो गई। जिससे राहत मिलने की जगह उमस ज्यादा बढ़ गई। लोहारू में करीब दस एमएम बारिश हुई जबकि भिवानी शाम करीब पौने पांच बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। करीब पांच-दस मिनट की बूंदाबांदी के बाद उमस लोगों के लिए परेशानी बनी।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोहारू क्षेत्र में दोपहर के बाद बदरा मेहरबान हुए और क्षेत्र में झमाझम बारिश के होने से लोगों को थोड़ी देर राहत मिली। किसानों का मानना है कि उनकी खरीफ की फसल को लाभ मिलेगा। किसानों के लिए राहत की बरसात लोहारू में राहगीरों के लिए काफी परेशानी भी लाई। इस बरसात के कारण राजमार्ग 709ई, लोक निर्माण बस स्टेंड, पीएनबी चौक, एबीआई मार्ग, रेस्ट हाऊस, कोर्ट रोड, देवीलाल चौक, यूको बैंक मार्ग, पुराना बाजार, मुख्य बाजार सहित शहर की अनेक गलियों जलमग्न हो गई। यूको बैंक, सब्जी मंडी, सीएचसी सड़क मार्ग फरटिया रोड़, मंडी गेट, पिलानी रोड़ पर, चिड़ावा रोड़ बरसात के पानी के जमा होने के कारण वाहन चालाकों के लिए परेशानी का सबब बना। शुक्रवार की बरसात ने लोहारू शहर की जल निकासी की एक बार फिर से पोल खोल दी है। परन्तु संबधित विभाग और नगरपालिका को तनिक भी परवाह नहीं है। जगह-जगह पानी भराव देखा गया जिससे लोगों में काफी नारजगी है गणमान्य लोगों ने जल निकासी को दुरूस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें