फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तेज हवा के साथ बरसे बादल, 20 मिनट की बारिश से मिली गर्मी से राहत

Wed, 24 Jun 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के हांसी गेट पर बारिश में से गुजरते वाहन।  - फोटो : 1
विज्ञापन
भिवानी। शहर में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक हुई लगभग 5 एमएम बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली लेकिन बारिश थमने के बाद उमस ने एक बार फिर परेशानी बढ़ा दी। तेज तपिश से राहत तो मिली लेकिन उमस के कारण हालात पहले से अधिक कठिन हो गए।
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर के बाजारों और पार्कों में कुछ देर के लिए रौनक लौट आई। जून माह में सूर्य की तपिश और हवा में बढ़ती नमी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके कारण पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे थे। अचानक तेज हवा के झोंकों के साथ हुई बारिश से लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ लू चलने की संभावना है। इसके अलावा धूलभरी हवा चलने और बादल छाए रहने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

मुख्य सड़कों पर रहा ट्रैफिक जाम : बारिश रुकते ही हांसी गेट, बस स्टैंड रोड, पुरानी अनाज मंडी, कोर्ट रोड और तोशाम रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई। नालों की समय पर सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। बस स्टैंड के सामने करीब एक फीट तक पानी भर गया जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें