फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेलवे ने खाटू श्याम मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन

Mon, 10 Mar 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खाटू श्याम मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल रेल सेवा चलाई गई है। जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। उन्हें आने-जाने में काेई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

खाटू श्याम मेले के यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु हिसार-ढेहर का बालाजी-हिसार मेला स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 4710 ढेहर का बालाजी-हिसार स्पेशल रेल सेवा रविवार से 11 मार्च तक ढेहर का बालाजी से 4:30 बजे रवाना होकर 12:10 पर हिसार पहुंचेगी।
यह रेल सेवा मार्ग में हांसी, बवानीखेड़ा, भिवानी, चरखी दादरी, झाडली, कोसली, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस व चौमू सामोद स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलवे द्वारा इस ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी द्वितीय शयनयान एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे जोड़े गए हैं। इस ट्रेन में द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे अनारक्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें