फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्पेशल ट्रेनों को नियमित कर रेलवे ने यात्रियों को दी राहत

Mon, 01 Jun 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर रेल मंडल ने कई स्पेशल गाड़ियों को नियमित कर दिया है। नियमित होने के बाद इन ट्रेनों का संचालन उनके निर्धारित नियमित नंबरों से किया जाएगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि सभी नियमित गाड़ियों का संचालन सोमवार से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 59709 जयपुर-भिवानी पैसेंजर जयपुर से सुबह सात बजे रवाना होकर डहर का बालाजी, रींगस, नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, रेवाड़ी और चरखी दादरी होते हुए दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 59710 भिवानी-जयपुर पैसेंजर भिवानी से शाम 4:25 बजे रवाना होकर चरखी दादरी, रेवाड़ी, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर और डहर का बालाजी होते हुए रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 74829 रतनगढ़-चूरू पैसेंजर रतनगढ़ से दोपहर 12:05 बजे रवाना होकर 1 बजे चूरू पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 74830 चूरू-रतनगढ़ पैसेंजर चूरू से दोपहर 2 बजे रवाना होकर देपालसर और मोलीसर होते हुए तीन बजे रतनगढ़ पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 54757 हनुमानगढ़-सादुलपुर पैसेंजर दोपहर 1:55 बजे हनुमानगढ़ से रवाना होकर टिब्बी, ऐलनाबाद और नोहर होते हुए शाम 5:50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 54758 सादुलपुर-हनुमानगढ़ पैसेंजर सादुलपुर से शाम 6:25 बजे रवाना होकर गोगामेड़ी, नोहर और टिब्बी होते हुए रात 10:45 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 74833 सीकर-लोहारू डेमू सीकर से रात 9:25 बजे रवाना होकर नवलगढ़, झुंझुनू और चिड़ावा होते हुए रात 11:55 बजे लोहारू पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 74834 लोहारू-सीकर डेमू लोहारू से सुबह 4:20 बजे रवाना होकर चिड़ावा, झुंझुनू और नवलगढ़ होते हुए सुबह 6:50 बजे सीकर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 54751 हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर पैसेंजर हनुमानगढ़ से सुबह 4:15 बजे रवाना होकर 5:35 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 54752 श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ पैसेंजर श्रीगंगानगर से दोपहर 2:50 बजे रवाना होकर शाम 4:35 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 14709 हनुमानगढ़-जयपुर एक्सप्रेस रात 1:25 बजे हनुमानगढ़ से रवाना होकर टिब्बी, ऐलनाबाद, गोगामेड़ी, नोहर, सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस और डहर का बालाजी होते हुए सुबह 11:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14710 जयपुर-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस जयपुर से दोपहर 1:05 बजे रवाना होकर डहर का बालाजी, रींगस, पलसाना, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनू, चिड़ावा, लोहारू, सादुलपुर, गोगामेड़ी, नोहर, ऐलनाबाद और टिब्बी होते हुए रात 11:25 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें