फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गांव मुंढाल में रेलवे ओवरब्रिज तैयार, चालू होने से घटेगा जींद भिवानी का किराया

Wed, 05 Mar 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव मुंढाल में तैयार रेलवे ओवरब्रिज।
विज्ञापन
भिवानी। गांव मुंढाल में रेलवे ओवरब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। इसका इसी सप्ताह शुभारंभ होने की संभावना है। यह पुल चालू होने से जींद व भिवानी जिले की दूरी कम होगी। इससे इस मार्ग पर रोडवेज किराए के पांच रुपये भी घटाए जाएंगे। किराया घटाने से यात्रियों को फायदा होगा। वहीं पुल चालू होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी भी कम होगी।
विज्ञापन

दरअसल, तीन साल पहले पुल निर्माण कार्य आरंभ होने के बाद जींद से भिवानी जाने वाले वाहनों को वाया तालू गांव से होकर गुजरना पड़ा था। इससे उन्हें पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता था। साथ ही, गांव तालू से गुजरने में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था।
बसें पांच किलोमीटर अतिरिक्त चलने के कारण रोडवेज द्वारा इस मार्ग पर प्रति सवारी पांच रुपये किराया बढ़ाने से 95 रुपये कर दिया गया था। अब पुल शुरू होने के बाद जींद भिवानी का किराया फिर से 90 रुपये होगा। इससे यात्रियों को फायदा होगा। पुल बनकर तैयार हो चुका है। जिसकी इसी सप्ताह चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन


पुल चालू होने के बाद रोडवेज बसें सीधे मुंढाल होते हुए जींद जाएंगी। बसें पुल से गुजरना आरंभ होने के बाद जींद-भिवानी का बढ़ाया गया किराया कम कर दिया जाएगा। - दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें