फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतुवाला रेलवे फाटक पर 20 साल बाद पूरी होगी रेलवे ओवरब्रिज की मांग, सीएम आज करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
जीतुवाला रेलवे फाटक। संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र की दर्जनभर कॉलोनियों की करीब 50 हजार की आबादी के लिए लाइफ लाइन मानी जाने वाली रिवाड़ी भटिंडा रेल लाइन के फाटक संख्या सी-52 पर उपरगामी रेलवे पुल निर्माण की मुराद 20 साल बाद पूरी होगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल वर्चुअल कांफ्रेंस के जरिए रेलवे ओवरब्रिज सहित करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। जीतुवाला फाटक पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर लंबा संघर्ष करने वाली महापंचायत भी पांच ईंटों के साथ भूमि पूजन मंगलवार सुबह करेगी।
विज्ञापन

रेल अंडरपास महापंचायत के संयोजक रोहताश वर्मा, शिवकुमार गोठवाल, कैप्टर राजेंद्र सिंह जांगड़ा, बूजलाल जोगी प्रधान, शिवकुमार प्रजापति, लाला पहलवान, ओमपाल चौहान, राजेश ग्रेवाल, रमेश वर्मा, रामशरण ठेकेदार, अनिल यादव ने बताया कि वर्ष 2000 से जीतुवाला रेलवे फाटक 52-सी पर अंडर पास की मांग की जा रही थी। लेकिन लंबे संघर्ष के बाद सर्वेक्षण हुआ और यहां अंडर पास तो भूमिगत जलस्तर काफी ऊंचा होने की वजह से नहीं बन पाया। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी पांच सालों से फाइलों में ही अटका हुआ था। अब इस पुल निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। जिसका सीएम मंगलवार को वर्चुअल तरीके से शुभारंभ करेंगे। जीतुवाला रेलवे फाटक पर पुल निर्माण को लेकर महापंचायत सदस्यों ने सीएम मनोहर लाल, सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक घनश्याम सर्राफ सहित रेलवे एवं बीएेंडआर विभाग अधिकारियों का भी आभार जताया है। महापंचायत सदस्यों का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के बाद यहां की 50 हजार लोगों की आबादी का आवागमन सुगम हो जाएगा और करीब एक दर्जन कॉलोनियों के साथ चार से पांच गांवों को भी इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें