फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रेलवे स्पोर्ट्स मीट में रेलवे अकादमी ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
सम्मानित विजेता ​खिलाड़ियों के साथ अन्य।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के गुरुकुल विद्यापीठ स्कूल में सेपक टकरा संघ व बीकानेर डिवीजन रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय सेपक टकरा व योग स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया। इसमें रेलवे अकादमी की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक घनश्याम सर्राफ व राहुल मुंढाल जिला पार्षद व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशील कुमार उप मुख्य अभियंता निर्माण उत्तर पश्चिम रेलवे भिवानी, सूरत सिंह कोच बिजली विभाग, समाज सेवी नविता तंवर, समाज सेवी युवा नेता मोक्ष कंकड़, गरूकुल विद्यापीठ स्कूल संचालक मंजू श्योराण, शकुंतला प्रधान, रोहतास चौहान ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेपक टकरा संघ के प्रधान भानु प्रकाश शर्मा व गुरुकुल स्कूल संचालक जितेंद्र गोयत ने संयुक्त रूप से की। जिला सेपक टकरा संघ के महासचिव व बीडीएसए रेलवे स्पोर्ट्स अकादमी भिवानी के चीफ कोच सतबीर सिंह देहरान ने बताया कि स्पोर्ट्स मीट में भिवानी जिले से योग और सेपक टकरा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें सेपक टकरा खेल में रेलवे अकादमी भिवानी प्रथम, कितलाना दूसरे और बापोड़ा स्पोर्ट्स क्लब तीसरे स्थान पर रहा। वहीं योग में कुंगड़ योग अकादमी प्रथम, कुंगड़ योग सेंटर दूसरे और हलवासिया स्कूल भिवानी व जय भवानी शाखा कलिंगा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
योग में सोनू कुंगड़ को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं लड़कों के सेपक टकरा में धैर्य देहरान और लड़कियों में कनिका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। वहीं शुभम को सर्वश्रेष्ठ रैफरी चुना गया। इस अवसर पर भिवानी सेपक टकरा संघ के पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शास्त्री, उपाध्यक्ष हर्षदीप पार्षद, कोषाध्यक्ष मुकेश बंसल जुई, उपाध्यक्ष जगदीप शर्मा, सहसचिव दीपक सोलंकी, सह सचिव मोनू कितलाना, रेलवे अकादमी से दीपक कुमार, संदीप कोच, कोच अजय तंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें