फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित

Wed, 18 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे द्वारा दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती स्टेशनों के बीच में ब्रिज नंबर चार पर तकनीकी कार्य करने के लिए चार और पांच सितंबर को ट्रेनें परिवर्तित व रद्द की गई हैं। इनमें भिवानी-प्रयागराज, गोरखपुर- बठिंडा व भिवानी-दिल्ली ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेन रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रेलवे पीआरओ कैप्टन शशिकरण के अनुसार रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार चार सितंबर से ट्रेनें रद्द रहेंगी। दिल्ली मंडल पर दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर चार पर तकनीकी कार्य के कारण ट्रेनें रद्द की गईं हैं। जिसके कारण गाड़ी संख्या 12555 गोरखपुर-बठिंडा ट्रेन चार सितंबर को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली, दिल्ली सराय, दयाबस्ती, शकूर बस्ती होकर संचालित होगी। यह ट्रेन मार्ग परिवर्तन के होने कारण निलंबूर रोड स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 14117 प्रयागराज-भिवानी ट्रेन चार सितंबर को प्रयागराज से प्रस्थान करने वाली ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय, दयाबस्ती, शकूर बस्ती होकर संचालित होगी। यह ट्रेन मार्ग परिवर्तन के कारण दिल्ली किशनगंज स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
विज्ञापन


-

आंशिक रद्द रहेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 54005 दिल्ली-भिवानी ट्रेन पांच सितंबर को दिल्ली स्टेशन के स्थान पर रोहतक से संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली -रोहतक स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें