फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशभर में प्रमुख अभियंता के पुतले फूंकेंगे पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के कर्मचारी : ईश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने छह नवंबर को प्रदेशभर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता के पुतले फूंकने और कार्यकारी अभियंता कार्यालयों में 15 सूत्री मांगपत्र सौंपने का फैसला लिया है। यह निर्णय करनाल के मानव सेवा सदन में राज्य प्रधान ईश्वर सिंह शर्मा की अध्यक्षता में हुई प्रांतीय और जिला पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

ईश्वर सिंह शर्मा ने आरोप लगाया कि विभाग के प्रमुख अभियंता कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। मांगें पूरी करने का आश्वासन देने के बाद भी उन्हें लंबित रखा जाता है, जिससे फील्ड कर्मचारियों में रोष है। राज्य मुख्य प्रेस सचिव संदीप गौड़ ने बताया कि बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
राज्य महासचिव संदल सिंह राणा ने बताया कि त्योहारों के बाद नवंबर में सर्कल स्तर पर भी रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान अधीक्षक अभियंताओं के माध्यम से प्रमुख अभियंता को 15 सूत्रीय मांगपत्र भेजा जाएगा और पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें