फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी में पहली बार आकाश में उड़ा पुष्पक विमान, सीता हरण के मंचन ने मोहा मन

विज्ञापन
रामलीला मंचन में आकाश में उड़ता पुष्पक विमान।
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे रोड स्थित सेठ किरोड़ीमल पार्क में अग्रसेन रामलीला कमेटी के 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव के छठे दिन सीता हरण का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजकों के अनुसार भिवानी में पहली बार आधुनिक तकनीक से आकाश मार्ग में उड़ते पुष्पक विमान के जरिए सीता हरण का मंचन किया गया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन

महोत्सव में सुग्रीव-राम मिलन, बाली वध और हनुमान के लंका प्रवेश के प्रसंगों का भी जीवंत मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, मर्यादा और नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कमेटी प्रधान विजय बंसल टैणी और प्रवक्ता अभिषेक बंसल ने बताया कि रामलीला महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना और युवाओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित करना है। इस अवसर पर महासचिव अधिवक्ता अजय सर्राफ, सह संयोजक प्रवीण गर्ग, उपप्रधान पवन भरतिया और सुरेश डब्बेवाला, कोषाध्यक्ष मामनचंद अग्रवाल सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें