भिवानी। शहर के बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला के बैग से पर्स चोरी हो गया। महिला ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पर्स चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव ओबरा निवासी पुष्पा ने बताया कि 29 मई की दोपहर दो बजे वह बिचला बाजार में सामान खरीदारी करने आई थी। जब वह डॉ. मुरारीलाल वाली गली से सामान खरीदकर वापस घर जा रही थी तो इसी दौरान उसके बैग की चेन खुली मिली। अंदर संभाला तो पर्स गायब था।
पर्स के अंदर 4.5 ग्राम सोने की चेन और करीब 8 हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल मामले की जांच में जुटी है।