फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नेटबॉल में पंजाब ने बिहार और केरल ने असम को हराया

विज्ञापन
नेटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथिगण। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 28वीं नेशनल नेटबाल चैंपियनशिप के दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले हुए। चैंपियनशिप में देश भर की करीब 25 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान हरिओम कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता पंजाब ने बिहार को, केरल ने असम, हिमाचल प्रदेश ने ओड़ीसा, पश्चिम बंगाल ने यूपी, झारखंड ने बंगाल ने हराया। वहीं तेलंगाना ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश ने झारखंड, मध्य प्रदेश ने आंध्र प्रदेश, पंजाब ने तमिलनाडू और केरल ने जम्मू-कश्मीर की टीम को हराया। स्कूल संचालिका रेणुका शर्मा व प्रधानाचार्या राजेश्वरी श्योराण ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से अन्य युवाओं का रुझान भी खेल की तरफ बढ़ेगा और वे भी खेल में भागीदारी कर देश का नाम रोशन करने का काम करेंगे। इस अवसर पर विजेंद्र सिंह दहिया, अशोक कुमार, अमित अरोरा, विक्रम रेड्डी, आकाश बत्रा, संतोष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें