फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले पंजाब व यूपी के नेता हरियाणा को अखाड़ा न बनाएं : जेपी दलाल

Mon, 12 Jun 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी: कार्यक्रम में कृ​षि मंत्री का स्वागत करते नागरिक।
विज्ञापन
भिवानी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कांग्रेस व केजरीवाल के साथ किसान नेताओं को नसीहत दी है। उन्होंने दावा किया कि किसान हित में सबसे ज्यादा काम हरियाणा सरकार कर रही है, ऐसे में यूपी व पंजाब के किसान नेता हरियाणा को अखाड़ा न बनाएं।
विज्ञापन


कृषि मंत्री सोमवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस और केजरीवाल के साथ किसान नेताओं को नसीहत दी। उन्होंने किसान महापंचायत को लेकर कहा कि हरियाणा सरकार किसान हित में देश में सबसे ज्यादा फैसले ले रही है। सीएम ने 20 हजार मीट्रिक टन सूरजमुखी के तेल निकालने का मिल लगाने की घोषणा की है। कुछ लोग हरियाणा को अखाड़ा बना कर किसानों को बदनाम कर रहे हैं। कृषि मंत्री ने बीजेपी व जेजेपी गठबंधन में आई खटास को सिरे से नकारते हुए कहा कि कौन कहता है गठबंधन नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सही से काम कर रही है और दोनों पार्टियां अपना प्रचार कर रही हैं। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा गठबंधन सरकार को स्वार्थ व लूट की सरकार कहने पर जेपी दलाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अनाब-शनाब बयानबाजी करते हैं। लूट का गठबंधन तो राहुल गांधी, केजरीवाल व ममता जैसे नेता बनाना चाहते हैं। केजरीवाल द्वारा जींद से चुनावी शंखनाद शुरू करने पर कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि केजरीवाल के लिए हरियाणा में कोई जगह नहीं। जब से केजरीवाल ने हरियाणा को एसवाईएल का पानी देने से इंकार किया, तब से इन पर कोई भरोसा नहीं करता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें