भिवानी। सालवान (करनाल) में नौ मई को होने वाले महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव नौरंगाबाद में भाजपा नेता परमजीत सिंह मड्डू ने लोगों को कार्यक्रम का न्योता भी दिया।
इस दौरान उन्होंने नौरगांबाद के अलावा फुलपुरा, कायला, सांगा, बडाला गांवों का दौरा किया और लोगों को जयंती में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीएम नायब सिंह सैनी शामिल होंगे और उनके अलावा पूरे प्रदेश से अनेक राजपूत अन्य समुदाय के नेता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज या बिरादरी के नहीं, बल्कि हरेक समुदाय के लोगों के लिए आदरणीय होते हैं।
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती उपलक्ष्य में कार्यक्रम 14 को
भिवानी। सैनी कल्याण परिषद की बैठक हनुमान ढाणी की न्यू सैनी धर्मशाला में हुई। बैठक में 14 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में विचार विमर्श किया गया।
समिति अध्यक्ष भूप सिंह सैनी ने कहा कि जयंती कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा मुख्य अतिथि, विधायक घनश्याम सर्राफ समारोह अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष भवानी प्रताप विशिष्ट अतिथि, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सानिध्य महंत अशोक महाराज व बाल योगी महंत चरण दास का रहेगा। बैठक में राजकुमार सैनी कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र सैनी महासचिव, सुभाष सैनी प्रचार सचिव, ओमप्रकाश सैनी उप प्रधान, फुल सिंह सैनी, राधेश्याम ठेकेदार उपस्थित रहे।