फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षकों ने घेरा कृषि मंत्री का आवास

विज्ञापन
कृषि मंत्री के पीए को ज्ञापन सौंपते शारीरिक शिक्षक। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
अपनी बहाली की मांग को लेकर शारीरिक शिक्षक लघु सचिवालय से सेक्टर 13 तक जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल के निवास स्थान पर पहुंचे। वहां पर सभी कर्मचारियों ने उनके निवास स्थान का घेराव कर उनकी अनुपस्थिति में उनके पीए को अपनी बहाली का मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों का नेतृत्व शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान दिलबाग जांगड़ा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में लगे 1983 शारीरिक शिक्षकों को सरकार ने घर का रास्ता दिखा दिया है। जिसको लेकर कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष है। सरकार सबका साथ सबको रोजगार देने के नारे के साथ सत्ता में आई थी लेकिन आज उसी सरकार ने 10 वर्ष से अपनी सेवाएं दे रहे शारीरिक शिक्षकों को बेरोजगार कर दिया है। जब तक सरकार उनको वापस सेवा में नहीं लेती तब तक आंदोलन जारी रखेंगे। जाटू खाप चौरासी के समर्थन पत्र के साथ अजीत घुसकानी, अमीर सिंह सरपंच तालू, सरपंच धनाना सुनीता, सरपंच धनाना 2 प्रेम सिंह, रमेश नीटू, सरपंच मुंढाल कलां प्रियंका शर्मा, बीडीसी दर्शन सिंह, एसडीसी सुरेश कुमार हेल्थ, कालीरमन खाप के प्रधान मीर सिंह, हरविंद्र सिंह सरपंच कोंट, विद्यालय अध्यापक संघ से रामपाल सिंह, हजरस से लीलावती, बवानीखेड़ा हजरस से आजाद सिंह रंगा, रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी संघ से हंसराज सिंह डीएसपी, जगबीर कासनिया, अशोक चाहर, सुरेंद्र सिंह जेबीटी घुसकानी ने समर्थन किया। इस अवसर पर राजेश ढांडा, रामपाल, वीरेंद्र घणघस, बलवान डीपीई, सोमदत्त शर्मा, सुनील पीटीआई, भूप सिंह डीपीई, रविंद्र डीपीई, जोगेंद्र पीटीआई, जयबीर पीटीआई, पिंकू तिगड़ाना, दयानंद, सरिता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें