फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुख्यमंत्री कप के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए लगाई पीटीआई व डीपीई की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डीसी नरेश नरवाल के निर्देशानुसार खेल विभाग ने मुख्यमंत्री कप के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पीटीआई व डीपीई की ड्यूटी लगाई है। किसी भी प्रतिभागी को ऑनलाइन पंजीकरण में कोई दिक्कत होती है तो वे खेल प्रशिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं। कैरू, लोहारू, सिवानी व बहल ब्लाॅक की प्रतियोगिता एक व तीन मार्च को बीआरसीएम शिक्षण संस्थान बहल एवं राजीव गांधी खेल परिसर बहल में तथा बवानीखेड़ा, तोशाम व भिवानी ब्लाॅक की प्रतियोगिता का आयोजन 28 व 29 फरवरी को भीम स्टेडियम में करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए बहल ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिता के इंचार्ज विद्यानंद कबड्डी प्रशिक्षक मोबाइल नंबर 7988796404, कुश्ती प्रशिक्षक सुरेश वर्मा के मोबाइल नंबर 9416524678 और एथलेटिक्स प्रशिक्षक अरुण कुमार के मोबाइल नंबर 7015612099 पर संपर्क कर सकते हैं। भिवानी ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भारोत्तोलन प्रशिक्षक गोपाल कृष्ण के मोबाइल नंबर 9588768005 और वुशु प्रशिक्षक राजेश शर्मा के मोबाइल नंबर 7777077879 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खेल विभाग की ओर से मुख्यमंत्री कप-2024 के तहत प्रदेश के सभी ब्लाॅकों 28 फरवरी से चार मार्च तक ब्लाॅक स्तर, पांच मार्च को जिला स्तर और सात मार्च को जोन स्तर पर और नौ मार्च तक राज्य स्तर पर पंचकूला में आयोजित करवाएं जाएंगे। प्रतियोगिताओं में छह खेलों को शामिल किया है। इनमें पुरुष व महिला वर्ग की कबड्डी, वाॅलीबाल, हैंडबाल, खो-खो, फुटबाल और बास्केटबाल शामिल हैं। खेलों में भाग लेने के लिए खिलाड़ी विभागीय पोर्टल हरियाणास्पोर्टसडॉटजीओवीडॉटइन पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें