फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के रवैये के खिलाफ गरजे रोडवेजकर्मी

विज्ञापन
मांगों को लेकर बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को स्थानीय बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों ने महानिदेशक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान राजेश शर्मा ने की और मंच संचालन पवन शर्मा ने किया।
विज्ञापन

राजेश शर्मा, नरेंद्र दिनोद, पवन शर्मा, संजय सांगवान, सुदर्शन सरोहा और संदीप सांगवान आदि ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न मांगों का मांग पत्र यूनियन द्वारा चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में महानिदेशक को दिया हुआ है। लंबे समय से मुख्यालय द्वारा ज्यादातर मांगों का समाधान नहीं किया है। महानिदेशक जानबूझकर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। यूनियन पांच सितंबर को फरीदाबाद में परिवहन मंत्री के निवास स्थान पर प्रतिनिधि मंडल मिलकर आंदोलन की रूपरेखा तय करेगा। इस मौके पर राजकुमार दलाल, रामफल देशवाल, प्रदीप बजीना, जयसिंह तालू, जसवंत सिंह, अनिल नागर, सोनू, लोकेश, राकेश मलिक, सूरजभान जटासरा, पुरुषोत्तम गौड़, राजेश दूल्हेडी, दिलबाग लांबा, सज्जन, अनिल फौजी, राज कुमार मुंढाल, राजेश धनाना, राजेंद्र बडेसरा, अजीत कालूवास, सुनील मुंढाल, सुरेंद्र, बलबीर शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें