फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शराब ठेके को गांव से बाहर करने का प्रस्ताव पास

Mon, 06 Jan 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। गांव सिधनवा में शराब ठेके को रिहायशी क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किया जाएगा। गांव के प्रमुख लोगों की पंचायत में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गांव के ग्राम सचिवालय में रविवार को हुई पंचायत में गांव के सरपंच, पंच समेत अन्य ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि गांव में प्रसिद्ध बाबा सिद्धनाथ धाम के पास ठेका खोलना गलत है। यह ठेका गांव के तीन स्कूलों के रास्ते पर स्थित है। रिहायशी क्षेत्र में ठेका होने से आसपास के गृहस्वामियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के युवा समाजसेवी नितिन सिधनवा ने गांव की आबादी से दो किलोमीटर की दूरी पर ठेका खोलने का सुझाव दिया है। इसके लिए उपायुक्त, एसडीएम, बीडीओ समेत पुलिस अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में कहा गया कि अगर एक सप्ताह में ठेके को गांव से बाहर नहीं किया गया तो एकजुट होकर लोग ठेके पर ताला लगा देंगे। इस अवसर पर सरपंच बिजेंद्र, नितिन सिधनवा, विकास नुनाच, राजबीर बांगड़वा, सोनू वर्मा, सुशील पंच, पवन पंच, धर्मेंद्र श्योराण, राजेश श्योराण, धर्मबीर वर्मा, लीलू, संदीप मेजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें