फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर ने ही की थी साथी कीर्तन की हत्या

विज्ञापन
बवानीखेड़ा पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जीताखेड़ी गांव के पास 24 जून को सड़क किनारे लावारिस हालत में मिला शव सिसर वासी कीर्तन का था। उसके गांव निवासी साथी प्रॉपर्टी डीलर दीपचंद ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस ने इस ब्लाइंड हत्याकांड में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

24 जून को बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव जीताखेड़ी में मुख्य सड़क मार्ग किनारे एक व्यक्ति का शव मिला था। उसके मुंह और नाक से खून आए हुए थे और शरीर भी कुछ जला हुआ था। बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने मामले में पहचान के लिए अपने स्तर पर प्रयास किए और पहचान नहीं होने पर 26 जून को पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाया गया। दो जुलाई को मृतक की शिनाख्त गांव सीसर निवासी कीर्तन के रूप में हुई। ईश्वर ने शिनाख्त करते हुए बताया कि उसके भाई को गांव का ही दीपचंद अपने साथ गाड़ी में लेकर गया था। दीपचंद और कीर्तन दोनों दोस्त थे। दीपचंद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है।
मामले में अब पुलिस ने दीपचंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि गाड़ी में शराब पीने के बाद दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने कीर्तन को धक्का दे दिया, जिससे वह गाड़ी में गिर गया और उसे चोट लगी। दीपचंद ने बताया कि उस समय उसने ध्यान नहीं दिया। पूरी रात और दिन बीतने के बाद अगले दिन संभाला तो सोचा शराब पीने के कारण अभी भी नशे में है। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इसके बाद आरोपी दीपचंद उसे गांव जीताखेड़ी के पास मुख्य मार्ग के किनारे डाल गया।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि ब्लाइंड हत्याकांड में मृतक की पहचान सीसर वासी कीर्तन के रूप में हुई। उसका साथी दीपचंद प्रॉपर्टी डीलर है और दोनों का शराब के नशे में झगड़ा हुआ। झगड़े में धक्का देने के कारण कीर्तन को चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी दीपंचद को गिरफ्तार कर लिया है और बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें