फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों में टक्कर, प्रॉपर्टी डीलर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए इमरजेंसी में दाखिल करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के बयान पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला वीरवार रात करीब आठ बजे का है। गांव तिगड़ाना निवासी 48 वर्षीय प्रदीप डारा शहर में प्रॉपर्टी डीलर थे। वह परिवार सहित राजीव कॉलोनी में रहता थे। मृतक के भतीजे ललित ने बताया कि उसका चाचा प्रदीप रात को चिड़ियाघर रोड की तरफ से आ रहे थे। वह भी वहीं से गुजर रहा थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक दूधिए ने उसके चाचा की बाइक को टक्कर मारी। जिसमें उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने चाचा को उपचार के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचा। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी ले ली थी। रात को घर गए तो अचानक ज्यादा तबीयत बिगड़ गई। फिर एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसके चाचा की मौत हो गई। जांच अधिकारी एचसी संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के भतीजे ललित के बयान पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें