फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चीन की धरा पर भिवानी की बेटी प्रिया ने डिस्कस थ्रो इवेंट में जीता कांस्य पदक

Sun, 12 Jul 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
प्रियाप्रियाप्रियाप्रिया - फोटो : प्रिया
विज्ञापन
भिवानी। अंडर-23 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन ओर्डोस चीन में 9 जुलाई से 12 जुलाई तक किया जा रहा है। इंडियन एथलेटिक्स टीम ने तीसरे दिन तक कुल 11 पदक जीते हैं। इनमें एक स्वर्ण, दो रजत और आठ कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

सत्यवीर धनखड़, फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने बताया कि भिवानी की प्रिया ने डिस्कस थ्रो इवेंट में कांस्य पदक जीता। उन्होंने 50 मीटर 44 सेंटीमीटर की बेहतरीन थ्रो की। डॉ. ललित के भनोट, अध्यक्ष दक्षिण एशिया एथलेटिक्स के निर्देशन में इंडियन एथलेटिक्स का बड़ा दल चैंपियनशिप में भाग ले रहा है।
इस दल में हरियाणा राज्य के चार एथलीट खिलाड़ी शामिल हैं। प्रदीप मलिक, महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि प्रिया ने चीन में भारतीय तिरंगा फहराकर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. ललित के भनोट, अध्यक्ष दक्षिण एशिया एथलेटिक्स, बहादुर सिंह सागू, अध्यक्ष एएफआई, रविंद्र चौधरी, पूर्व महासचिव एएफआई और मधुकांत पाठक, पूर्व कोषाध्यक्ष एएफआई ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। राजकुमार मिटान, सदस्य एएफआई और दिलबाग सिंह, अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें