फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अवैध शिक्षा अकादमियों व बिना मान्यता स्कूलों को बंद नहीं कराने पर भड़का निजी स्कूल संगठन

Wed, 23 Apr 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में धड़ल्ले से चल रही अवैध शिक्षा अकादमियों और गली कूचों में बिना मान्यता के चल रहे प्ले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन बिफर गई है। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने वीरवार को लघु सचिवालय में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने कहा कि गैर मान्यता वाले स्कूलों को तुरंत बंद करने के पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों के बाद भी गली-मोहल्ले में बिना अनुमति के प्ले स्कूल और कोचिंग एकेडमी चल रही हैं, शिक्षा विभाग इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसी पर विरोध जताने के लिए प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन सभी निजी स्कूल प्राचार्य व स्टाफ के साथ वीरवार सुबह 11 बजे लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।
बता दें कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गठित कमेटी ने कुछ निजी स्कूलों और शिक्षा अकादमियों पर छापामारी कर उनके अंदर पढ़ाई करने वाले बच्चों की छुट्टी करा दी और उन्हें नोटिस थमा दिया, जबकि उन्हें अभी तक बंद नहीं कराया गया है। हालांकि शिक्षा विभाग बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूल और अवैध शिक्षा अकादमियों की सूची तैयार कर चुका है।
विज्ञापन

इसके बावजूद भी कार्रवाई के नाम पर केवल छापामारी का ही दिखावा चल रहा है। वहीं अवैध शिक्षा अकादमियों और बिना मान्यता के चल रहे निजी स्कूलों के पक्ष में राजनेता भी आ गए हैं। जिनके दखल के बाद शिक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई भी अब ठंडी पड़ रही है। इसी के चलते प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का गुस्सा भी अब बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें