फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दम तक जनता के साथ रहना प्राथमिकता : श्रुति चौधरी

Mon, 08 Jul 2024 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू। पूर्व सांसद और भाजपा नेता श्रुति चौधरी ने कहा कि आखिरी दम तक जनता के साथ रहना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उनके दादा लौह पुरुष चौधरी बंसीलाल ने प्रदेश का सीएम रहते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। हर गांव-ढाणी में बिजली पहुंचाई तथा प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ा। ये बातें उन्होंने तोशाम हलके के गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान देवराला गांव में कहीं।
विज्ञापन

श्रुति चौधरी ने कहा कि मुस्लिम, एससी व पिछड़ा समाज ने सदैव चौधरी बंसीलाल का सम्मान किया है। उन्हीं के पदचिह्नों पर विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाएंगे। इस मौके पर पूर्व एचसीएस ओमप्रकाश देवरालिया, ओमपाल, डाॅ. अजीत बेडवाल, माे. अलीशेर, सुनील लेघां, उमेद खान, बीर सिंह घनघस आदि उपस्थित रहे।
कांग्रेस राज में आम जन की नहीं सुनी जाती : श्रुति चौधरी

भिवानी। पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में आमजन की नहीं सुनी जाती है। प्रदेश में पार्टी पर एक ही परिवार का कब्जा है। ये दूसरे नेताओं की नहीं सुनते हैं। कांग्रेस राज में विकास के मामले में भिवानी के साथ सौतेला व्यवहार हुआ। खैरड़ी मोड़ तक फोरलेन, सीमा पार होते ही गड्ढों वाली सिंगल सड़क थी। यही हालत महम सड़क की भी थी। जनता कांग्रेस के सौतेले व्यवहार को भूली नहीं है। वह रविवार को जनसंपर्क अभियान के तहत गांव सुुंगरपुर, खारियाबास, धारणबास, देवराला, खापड़वास में जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम स्व. बंसीलाल ने पूरे प्रदेश का एक समान विकास कराया था। प्रदेश में सड़कों, नहरों व बिजली की आपूर्ति हर गांव व ढाणी में उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि अब किरण चौधरी खुद भाजपा में आकर विकास कार्यों को गति दिलाएंगी। इस मौके पर अमर सिंह, कृष्ण लेघा, प्रदीप गोलागढ, परमजीत मड्डू, डॉ. जयसिंह, जयपाल चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें