डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित एथलेटिक्स मीट के दौरान लंबी कूद लगाता प्रतिभागी। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसपी हेडक्वार्टर आर्यन चौधरी ने किया। 25 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से प्रिंस व रितेश ने प्रथम, कल्पित व संजीव ने द्वितीय और दीक्षित व दुष्यंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी से हर्षित और तन्वी, कक्षा यूकेजी से रितिक व लक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बाधा दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से प्रिंस व रितेश, कक्षा एलकेजी से लक्षित व तनवी, कक्षा यूकेजी से स्नेहा व रितिक, कक्षा पहली से मोक्ष व हकीकत, कक्षा दूसरी से तनिका व अरिहान, कक्षा तीसरी से सुचेत और पूर्वी, कक्षा चौथी से चक्षु और सात्विक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नींबू चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से कार्तिक व काव्य, चौथी से जिया व मयंक, पांचवीं से हितेषी व शयनीत और छठी से अंशुमन एवं गरिष्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से अजय, कक्षा 9वीं से गुरमीत और आचुकी, कक्षा 10वीं से मोहित और ममता, कक्षा 11वीं से अस्मित और पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से अजय, 9वीं से साहिल, कक्षा 10वीं से मोहित और तमन्ना व 11वीं से अस्मित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों की रिले रेस में स्वामी विवेकानंद सदन ने प्रथम, स्वामी दयानंद सदन ने द्वितीय और महात्मा हंसराज सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार लड़कों की रिले रेस में स्वामी दयानंद सदन में प्रथम, महात्मा हंसराज सदन में द्वितीय और स्वामी विवेकानंद सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य दिवाकर तिवारी ने पुरस्कार वितरित किए।