फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राजकीय आईटीआई में 11 अगस्त को लगेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला

Fri, 01 Aug 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भिवानी परिसर में 11 अगस्त को सुबह 9 बजे से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में देश की प्रमुख कंपनियां युवाओं को अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट के लिए मौके देंगी। आईटीआई भिवानी के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने बताया कि मेले में फीटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, वेल्डर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, आरएसी, ट्रैक्टर मैकेनिक, टीपीईएस, शीट मेटल, फाउंड्रीमैन सहित विभिन्न ट्रेडों से आईटीआई उत्तीर्ण युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। 10वीं या 12वीं पास, और 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए यह मेला रोजगार का सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन

इन कंपनियों के अधिकारी रहेंगे मौजूद
मेले में श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स लिमिटेड भिवाड़ी, एशियन ऑटोमोटिव हरियाणा प्रा. लि. रोहतक, डिक्सन टेक्नोलॉजीज इंडिया लि. देहरादून, यूएनओ मिंडा बहादुरगढ़, श्रीकृष्णा फोर्जिंग प्रा. लि. रोहतक, इगलो इंडिया प्रा. लि. बावल, फॉर्मर सीवी ब्रेक्स इंडिया, ऐंकी टेक टेक्नोलॉजी भिवानी, कॉन्टिनेंटल इंजन प्रा. लि., फिएम इंडस्ट्रीज लि. भिवाड़ी, गैब्रिएल इंडिया लि. गुरुग्राम, महाले खांडसा थर्मल सिस्टम प्रा. लि. गुरुग्राम, लार्ड मेडिकेयर प्रा. लि. सोनीपत, पाली मेडिकेयर लि. फरीदाबाद, तोयोतशु अंबिका ऑटोमोटिव सेफ्टी कंपोनेंट्स लि., याजाकी इंडिया प्रा. लि. भिवाड़ी के प्रतिनिधि छात्रों का चयन करेंगे।

शिक्षक भी कर रहे प्रेरित
वर्ग अनुदेशक वीरेंद्र कुमार व शिक्षुता अनुदेशक अमरदीप मलिक ने आईटीआई पास विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में मेला स्थल पर पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें