फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्वगणना की तैयारी... नागरिकों को मिलेगी पहली बार ऑनलाइन सुविधा, डिजिटल जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनरों को दी प्रशिक्षण कार्यशाला

Tue, 17 Mar 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए वीसी सभागार में सीटीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीटीएम ने बताया कि नागरिकों को पहली बार स्वगणना की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 16 से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे, जबकि मकानों की गणना एक मई से 30 मई तक की जाएगी।
विज्ञापन

जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में मकानों की सूची बनाई जाएगी जिसमें मकान का एरिया, बिजली, पानी, सीवरेज, इंटरनेट और वाहन जैसी सुविधाओं को दर्ज किया जाएगा। दूसरे चरण में घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की जनसंख्या दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और केवल सरकारी योजनाओं व नीतियों के निर्माण में ही इसका उपयोग किया जाएगा।
कार्यशाला में जिला सांख्यिकी अधिकारी डॉ. भागीरथ कौशिक ने डिजिटल संसाधनों और मोबाइल एप एचएलओ के उपयोग के बारे में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर डॉ. आनंद प्रकाश ने फील्ड ट्रेनरों को पारदर्शी ढंग से गणना करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण प्राप्त ट्रेनर सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षित करेंगे, जो फिर एल्युमिनेटरों (गणनाकारों) को घर-घर जाकर डेटा एकत्र करने के लिए प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें