फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला को चचेरे भाइयों ने पीटा

Mon, 30 Mar 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनाना गांव में अपने पिता को बचाने आई गर्भवती महिला को चचेरे भाइयों ने पीटा। घायल महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


झगड़ा शनिवार सायं हुआ। धनाना वासी सुरेंद्र ने बताया कि वह अपने घर जा रहा था तो परिवार में ही उसके भाई के लड़कों ने उसका रास्ता रोक मारपीट शुरू कर दी। आवाज सुनकर उसकी 23 वर्षीय बेटी पूजा उसे छुड़वाने आई। भतीजों ने उसकी बेटी को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की।

पूजा गर्भवती है और उसे काफी चोट आई है। आसपास के अन्य ग्रामीणों ने उन्हें छुड़वाया। इसके बाद बेटी को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। पूजा थिलौड़ गांव में शादीशुदा है और सप्ताहभर पहले ही घर आई थी। झगडे़ की सूचना मुंढाल पुलिस चौकी में दी गई।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल चौकी से हवलदार रमेश ने बताया कि महिला से मारपीट का मामला आया है और मुंढाल चौकी में सूचित कर दिया गया है। महिला के बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें