फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: वसंत पंचमी मेले के मद्देनजर प्रयागराज–भिवानी ट्रेन का अरौल मकनपुर स्टेशन पर होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। वसंत पंचमी मेले के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज–भिवानी–प्रयागराज ट्रेन का अरौल मकनपुर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सीधी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14117 प्रयागराज–भिवानी ट्रेन 21 जनवरी से तीन फरवरी तक प्रयागराज से प्रस्थान करेगी और अरौल मकनपुर स्टेशन पर 19:44 बजे पहुंचेगी तथा 19:46 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14118 भिवानी–प्रयागराज ट्रेन 21 जनवरी से तीन फरवरी तक भिवानी से प्रस्थान करेगी जो अरौल मकनपुर स्टेशन पर 07:46 बजे पहुंचेगी और 07:48 बजे रवाना होगी।

डीआरएम के निरीक्षण के लिए तैयारियों में जुटा रेलवे
बीकानेर मंडल के डीआरएम शुक्रवार को भिवानी रेलवे स्टेशन का दौरा कर सकते हैं। संभावित दौरे को लेकर रेलवे अधिकारी निरीक्षण से पहले तैयारियों में जुटे हुए हैं। दौरे के दौरान डीआरएम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

रेलवे कंस्ट्रक्शन इंजीनियर अशोक कुमार ने बताया कि डीआरएम के दौरे के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म नवीनीकरण सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें