भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) की ओर से विद्यार्थियों के लिए मर्सी चांस की प्रायोगिक परीक्षाएं 29 अगस्त शुक्रवार से शुरू होंगी। परीक्षाएं एक सितंबर तक आयोजित करवाई जाएंगी। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट से परीक्षाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है।
सीबीएलयू ने यूजी और पीजी के मर्सी चांस की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल निर्धारित किया गया। यूजी और पीजी मर्सी चांस की प्रैक्टिकल परीक्षा 29 अगस्त शुक्रवार सुबह 10 बजे से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। मर्सी चांस की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बीएड द्वितीय वर्ष के मर्सी चांस की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन राजकीय बीएड कॉलेज भिवानी में 29 अगस्त को सुबह 10 बजे तथा बीएड प्रथम वर्ष की मर्सी चांस की प्रैक्टिकल परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 10 बजे राजकीय बीएड कॉलेज भिवानी, एमएड चतुर्थ सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 सितंबर को सुबह 10 बजे राजकीय बीएड कॉलेज भिवानी में होगी।
यूजी कोर्सेज बीए, बीकॉम, बी.एससी, बीसीए इत्यादि तथा पीजी कोर्सेज एमएससी फिजिक्स,केमेस्ट्री, गणित और एमए हिंदी, एमए हिस्ट्री की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 सितंबर को सुबह 10 बजे वैश्य कॉलेज भिवानी में होगी। पीजी कोर्सेज एमए (अंग्रेजी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, एमएसडबल्यू और एमएससी साइकोलॉजी) की प्रैक्टिकल परीक्षा विश्वविद्यालय के संबंधित विभागों में 1 सितंबर को सुबह 10 बजे होगी। प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट www.cblu.ac.in पर उपलब्ध है।
-
सीबीएलयू की ओर से मर्सी चांस की प्रायोगिक परीक्षाएं आज से आयोजित करवाई जा रही है। परीक्षाएं 29 अगस्त से आरंभ होंगी। विद्यार्थी परीक्षाओं से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। साथ ही, सभी विद्यार्थी तय समय पर परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध हो। विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाओं से संबंधित सभी जानकारियां जारी की जा चुकी है।
- डॉ. पवन गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएलयू, भिवानी।