फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सफेदे के पेड़ों से बार-बार गुल हो रही 14 गांवों की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
गांव कालुवास में सफेदे के पेड़ के पास से गुजरती बिजली लाइन।
विज्ञापन
चांग। गांव कालुवास के पास सफेदे के पेड़ों के बिजली की मुख्य लाइन से टकराने के कारण 14 गांवों की बिजली दिन में कई बार बाधित हो रही है। भिवानी से चांग बिजलीघर जाने वाली लाइन में बार-बार फाल्ट आने से ग्रामीणों को घंटों बिजली कट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली निगम से समस्या का जल्द समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव चांग के बिजलीघर के अंतर्गत 14 गांव गांव आते हैं। चांग-भिवानी मुख्य लाइन गांव कालुवास से होते हुए भिवानी बिजलीघर तक पहुंची हुई है। ग्रामीणों के अनुसार कालुवास में करीब एक एकड़ क्षेत्र में सफेदे के पेड़ लगे हुए हैं। पेड़ों की शाखाएं बिजली की मुख्य लाइन से टकराने के कारण 33 केवी की मुख्य सप्लाई बार-बार बाधित हो जाती है। इससे ग्रामीणों के साथ बिजली निगम के कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व पंच रामकुमार फौजी, विजय बागड़ी, काला, अजय चाहर, सज्जन तंवर, डॉ. रविंद्र खट्टर और राहुल ग्रेवाल ने बताया कि दिन में करीब पांच से छह बार सप्लाई बाधित होने से लंबे बिजली के कट लगते हैं। उन्होंने निगम से जल्द समस्या दूर करवाने की मांग की है ताकि गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन


इन गांवों में घंटों लग रहे बिजली कट
चांग, ढाणी चांग, सिरसा घोघड़ा, रिवाड़ी खेड़ा, मिताथल, बड़ेसरा, ढाणी हरसुख, सैय, ढाणी हरि सिंह, बड़ेसरा कूचपड़, घुसकानी, बंदरों वाला जोहड़, ढाणी सुरती, ढाणी देवीसाह और ढाणी घाड़ में 33 केवी मुख्य सप्लाई बाधित होने से ग्रामीणों को घंटों बिजली कट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार बिजली जाने से गर्मी में घरेलू कामकाज और अन्य गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।


सभी उपभोक्ताओं को समय पर बिजली आपूर्ति देना हमारी जिम्मेवारी है। सफेदे के पेड़ों के कारण बार-बार 33 केवी मुख्य सप्लाई बाधित होने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं हैं। जल्द ही इसकी जांच करवाकर समस्या को दूर करवाया जाएगा ताकि बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी न उठानी पड़े। - जितेन्द्र ढूल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें