फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हर माह लगेगी डाक अदालत, शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

Tue, 08 Sep 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। डाक विभाग की सेवाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अब हर माह घंटाघर स्थित मुख्य डाकघर में डाक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें भिवानी शहर सहित भिवानी मंडल कार्यालय के अधीन आने वाले नगरों, कस्बों और गांवों के लोग डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतें सीधे अधीक्षक डाकघर के समक्ष रख सकेंगे।
विज्ञापन

सितंबर माह की डाक अदालत आठ सितंबर को मुख्य डाकघर, घंटाघर चौक भिवानी में आयोजित होगी। डाक विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार डाक अदालत में आमजन डाक सेवाओं से जुड़ी समस्याएं, शिकायतें और अन्य मामले अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। इनका उचित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य डाकघर के डाक अधीक्षक राजेश मान ने बताया कि भविष्य में भी प्रत्येक माह मुख्य डाकघर में डाक अदालत आयोजित की जाएगी। प्रत्येक आयोजन की अग्रिम सूचना संबंधित लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि डाक सेवाओं से संबंधित किसी भी शिकायत या समस्या के समाधान के लिए निर्धारित तिथि पर डाक अदालत में पहुंचकर अपनी शिकायत प्रस्तुत करें और विभाग की इस सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें