फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुंबई पुलिस का डीआईजी बनकर हड़पे 50 लाख रुपये, धोखाधड़ी केस में फंसाने का दिखाया डर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के तरसेम नगर निवासी भारत पेट्रोलियम कंपनी के रिटायर्ड अधिकारी से खुद को मुंबई पुलिस का डीआईजी बनकर एक व्यक्ति ने ऑनलाइन 50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी हरजिंद्र ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित को धोखाधड़ी केस में फंसाने का डर दिखाया। पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि 7 मार्च को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम प्रदीप जयसवाल बताते हुए खुद को मुंबई पुलिस मुख्यालय में डीआईजी बताया। उसने कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर बैंक ऑफ बड़ौदा मुंबई में एक खाता खोला गया है जिसमें बड़े स्तर की धोखाधड़ी हुई है।
आरोपी ने दावा किया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में बताया है कि फ्रॉड की रकम का 20 प्रतिशत कमीशन आधार कार्ड धारक को दिया गया है। इसके बाद उसने कृष्ण कुमार को मुंबई आने और पुलिस कार्रवाई की धमकी दी। आरोपी ने पीड़ित को एक कथित नोटिस भी भेजा। बाद में वीडियो कॉल में आरोपी पुलिस वर्दी में दिखा और फर्जी पहचान पत्र दिखाया। आरोपी ने कहा कि केस से बचना है तो 50 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद पीड़ित ने अपनी तीन एफडी तुड़वाकर 50 लाख रुपये बताए गए खाते में जमा करवा दिए। बाद में ठगी का पता चलने पर हिसार साइबर थाने में शिकायत दी। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें