शहर की राजकीय आईटीआई का मुख्य द्वार। संवाद
भिवानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। किसी कारण वश दाखिला लेने से वंचित विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 12 अगस्त से दाखिला पोर्टल खोला जाएगा। दाखिले के लिए विद्यार्थी 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विभिन्न ट्रेड्स में खाली बची हुई सीटों पर विद्यार्थियों की मांग पर दाखिला पोर्टल विभाग द्वारा दोबारा से खोला गया है।
नए सत्र से आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पांच काउंसिलिंग होने के बाद भी कई ट्रेड्स में सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खोला जाएगा है। जिन विद्यार्थियों ने दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। उनकी सुविधा के लिए 12 अगस्त को दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल खोला जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विद्यार्थी 12 अगस्त से ही आईटीआई में दाखिलों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवाकर दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी को आईटीआई में मौजूद होना अनिवार्य है। दाखिलों के लिए विभाग द्वारा नए आवेदनों व पुराने आवेदनों के लिए संयुक्त मेरिट जारी की जाएगी।
आईटीआई में दाखिलों के लिए 11 अगस्त को दाखिला पोर्टल फिर से खुलेगा। इसके लिए विभाग द्वारा पत्र जारी किया गया है। 22 अगस्त तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं। दाखिलों के लिए विद्यार्थियों के पास अंतिम मौका है। - वेद प्रकाश, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय आईटीआई, भिवानी।