फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डिस्कस थ्रो में पूजा कुमारी व 400 मीटर रेस में रामभतेरी ने मारी बाजी

Tue, 11 Feb 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों के सा
विज्ञापन
भिवानी। शहर के हांसी रोड स्थित राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में 21वां खेलकूद उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पवन कुमार मुख्य दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिरकत की। इस दौरान डिस्कस थ्रो में पूजा कुमारी व 400 मीटर रेस में रामभतेरी प्रथम रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्य त्रिलोकचंद की अध्यक्षता व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. राजेश कुमार का कुशल नेतृत्व रहा। प्राचार्य ने कहा कि हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेलकूद मानव शरीर के स्वस्थ रक्त प्रवाह के लिए, पाचनतंत्र व श्वसन तंत्र को सुचारू रूप कार्य करने के लिए पर्याप्त शक्ति प्रदान करता है।
इस प्रतियोगिता में दौड़, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, रिले रेस आदि खेल शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान समय में खेल जगत में वैश्विक स्तर पर हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन पदक विजेता नीतू घणघस ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नीतू ने कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए और हार-जीत की चिंता नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपनी सकारात्मक सोच के साथ पूर्ण हिम्मत, लगन, परिश्रम पर अटूट विश्वास रखते हुए खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। डॉ. राजेश कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सबके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप प्राचार्या प्रो. श्वेता, प्रो. ईशा, प्रो. परमानंद, प्रो. अनीता, प्रो. सविता, डॉ. नवनीत, प्रो. ज्योति, प्रो. मंजु, प्रो. रेणू, प्रो. धर्मपाल सिंह, प्रो. सतविंद्र चौहान मौजूद रहे।
ये रहे खेल परिणाम
डिस्कस थ्रो में पूजा कुमारी प्रथम, गोरा द्वितीय व श्वेता तृतीय, 400 मीटर रेस में रामभतेरी प्रथम, वर्षा द्वितीय व गोरा तृतीय, ऊंची कूद में रवीना प्रथम, अंजलि द्वितीय व रामभतेरी तृतीय रही। वहीं शॉट पुट में पूजा कुमारी प्रथम, वर्षा द्वितीय व गोरा तृतीय, टीचिंग स्टाफ की 200 मीटर रेस में प्रो. अमित प्रथम, प्रो. मुकेश कुमार द्वितीय व प्रो. रामबीर तृतीय रहा। इसी प्रकार नॉन टीचिंग स्टाफ की 200 मीटर रेस में यश प्रथम, अमरजीत द्वितीय व मोहित तृतीय, 100 मीटर नींबू रेस में श्वेता प्रथम, सोनिया द्वितीय व जया तृतीय रही। स्लो साइक्लिंग रेस में रामभतेरी प्रथम, संध्या द्वितीय व सोनी तृतीय, टीचिंग स्टाफ महिलाओं की 200 मीटर रेस में नीलम प्रथम, प्रो. अनीता द्वितीय व प्रो. रूपम तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें