सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता के दौरान परीक्षा देतीं महिलाएं।
तोशाम। ईशरवाल सर्कल में शुक्रवार को आयोजित सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता में साहलेवाला की पूजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। देवावास की सुशीला द्वितीय और ईशरवाल की लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता की अध्यक्षता सर्कल सुपरवाइजर मनोज सांगवान ने की। प्रतियोगिता में ईशरवाल सर्कल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों की माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
माताओं से बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, वृद्धि एवं विकास के साथ-साथ विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित सवाल पूछे गए। इस दौरान सर्कल सुपरवाइजर मनोज सांगवान ने माताओं को बच्चों के उचित पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में विजेता माताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सर्कल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।