फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी: श्रुति चौधरी के बाद अनिरुद्ध ने ठोकी ताल-तोशाम से ही चुनाव लड़ूंगा

Mon, 26 Aug 2024 02:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी

सार

ये पहली बार नहीं है कि बंसीलाल परिवार आमने सामने हुआ हो। इससे पहले भी बंसीलाल के बेटे रणबीर महेन्द्रा व सुरेन्द्र सिंह आमने सामने लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। अब बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी भी आमने सामने होने के आसार हैं।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते अनिरुद्ध चौधरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल के परिवार में सियासी जंग छिड़ चुकी है। बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि मेरी चाची किरण चौधरी नहीं चाहती कि मैं चुनाव लडू, पर मैं तोशाम से चुनाव लडूंगा और जीतूंगा, भले ही बहन श्रुति ही सामने क्यों ना हो। उन्होंने हुड्डा व किरण के बीच 36 का आंकड़ा बताया। 

विज्ञापन


भिवानी के तोशाम हलके में बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध चौधरी व पोती श्रुति चौधरी यानि भाई बहन के आमने सामने चुनाव लड़ने की संभावना को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा है। इसकी बानगी बंसीलाल की श्रद्धांजलि सभा में देखने को मिली। 

बंसीलाल को दी श्रद्धांजलि

बंसीलाल के बेटे रणबीर महेन्द्रा व पोते अनिरुद्ध ने गोलागढ़ गांव में बंसीलाल की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर जनसभा की। इस दौरान बंसीलाल के पोते अनिरुद्ध चौधरी ने स्पष्ट किया कि मैं तोशाम से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडूंगा। 15 साल से बाढड़ा हलके में मेहनत करने और इस बार सबसे सेफ सीट कांग्रेस के लिए बाढड़ा ही होने पर भी तोशाम से चुनाव लड़ने के सवाल पर अनिरुद्ध ने कहा कि पक्की पकाई रोटी खाने वाले को रोटी की कीमत पता नहीं होती। अपनी चाची किरण चौधरी की तरह इशारा करते हुए कहा कि पक्की पकाई रोटी खाने वालों को अपने समर्थकों की भी कद्र नहीं होती। 

तोशाम से भाजपा की टिकट पर बहन श्रुति के चुनाव लड़ने व भाई बहन आमने सामने होने के सवाल पर अनिरुद्ध ने कहा कि ये पार्टी तय करेगी पर मैं अपनी बहन की इज्जत करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं घमंड नहीं करूंगा, पर तोशाम में चुनाव भाजपा वर्सेज जनता का होगा और मैं जीतूंगा। उन्होंने कहा कि अक्सर परिवार आमने सामने होने पर तीसरे को फायदा मिलता है। पर तोशाम हल्के में ऐसा नहीं होगा। 

किरण चौधरी पर लगाया आरोप

अनिरुद्ध चौधरी ने तोशाम में किरण व श्रुति के अलावा भाजपा के बड़े नेताओं के आने और जीत के लिए जोर लगाने पर कहा कि मेरे साथ बंसीलाल के समर्थक हैं जो सभी पर भारी पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि तोशाम से टिकट मिलने पर टिकट की दौड़ वाले सभी कांग्रेस नेता मेरा साथ देंगे। साथ ही कहा कि मेरी चाची (किरण चौधरी) नहीं चाहती कि मैं तोशाम से चुनाव लडूं। पर भाजपा में जाकर चाची ने मुझे राजनीतिक तौर पर बहुत मजबूत बना दिया। उन्होंने किरण चौधरी द्वारा हुड्डा पर राजनीतिक हत्या करने के आरोप पर कहा कि गांवों में सरपंच व हल्के में मुख्यमंत्री से सिंह फंसा कर काम नहीं हो सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें