फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगों व निजीकरण के बारे में रुख स्पष्ट करें राजनीतिक पार्टी : नरेंद्र दिनोद

Sun, 22 Sep 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के सांस्कृतिक सदन में बैठक को संबो​धित करते वक्ता
विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के लिए सांस्कृतिक सदन में सर्व कर्मचारी संघ की राज्यस्तरीय बैठक हुई। बैठक राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश के सभी डिपो व सब डिपो के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

यूनियन के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद व महासचिव सुमेर सिवाच ने कहा राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को ज्ञापन देकर मांग की जाएगी कि सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र व मीडिया में रोडवेज कर्मचारियों की मांगों व निजीकरण नहीं करने बारे अपनी पार्टी की नीति स्पष्ट करें। लिपिक, चालक, परिचालक व अन्य कर्मचारियों के वेतनमान संशोधन करने, कौशल रोजगार निगम भंग कर सभी कर्मचारियों को पक्का करने आदि सभी मानी गई मांगों को लागू करने बारे विधानसभा सभा चुनाव के मौके पर सभी दल अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करें।
ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरबत सिंह पूनिया ने कहा कि जनता व कर्मचारियों की मांग के विपरीत सरकार 362 रूटों पर 3658 प्राइवेट बसों को रूट परमिट देकर विभाग को बर्बाद करने पर तुली हुई है। जबकि ग्राम पंचायतें व छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामीण एरिया में सरकारी बसें चलाने की मांग की जा रही है। इस मौके पर राज्य वरिष्ठ उपप्रधान शिवकुमार श्योराण, मुख्य संगठन सचिव रमेश श्योकंद, कोषाध्यक्ष सुशील ईक्कस, मुख्य सलाहकार इंद्र सिंह बधाणा, उपाध्यक्ष जयकुंवार दहिया, विक्रम गुहना,उप महासचिव पवन शर्मा, राज्य सचिव सूबे सिंह धनाणा, संगठन सचिव जुबेर खान व नरेंद्र सांगा,ओडिटर वीरेंद्र चंद्रभान खटक संजय सांगवान, प्रैस प्रवक्ता पृथ्वी सिंह चाहर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें