फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के गढ़ में राजनीतिक माहौल बना भाजपा ने की कमल खिलाने की तैयारी

विज्ञापन
तोशाम की अनाज मंडी में आयोजित पंचायतीराज जन-प्रतिनिधि सम्मान समारोह में पहुंचने पर जनता का अभिव? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. बंसीलाल के गढ़ तोशाम में रैली के बहाने राजनीतिक उथल-पुथल कर भाजपा ने अपना माहौल बनाकर कमल खिलाने की तैयारी कर ली है। तोशाम से लगातार चौथी बार कांग्रेस नेता किरण चौधरी विधायक बनकर बंसीलाल परिवार की राजनीतिक विरासत संभाल रही हैं, लेकिन रैली के माध्यम से भाजपा तोशाम में आगामी चुनावों से पहले ही राजनीतिक हवा का रुख बदलने की कोशिश में जुट गई है। भाजपा नेताओं ने रैली के मंच से तोशाम में इस बार भाजपा का कमल खिलाने की मंशा भी जाहिर कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा के गठन के बाद से ही लगातार पांच दशकों से तोशाम पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल का गढ़ रहा है। हालांकि बंसीलाल परिवार के राजनीतिक विरोधी रहे सांसद धर्मबीर ने तोशाम में 1987 में पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल और वर्ष 2000 में बंसीलाल के बेटे सुरेंद्र सिंह को हराकर चुनाव जीता था। इसके बाद 2005 उप चुनाव में तोशाम से विधायक बनने पर बंसीलाल परिवार की राजनीतिक विरासत कांग्रेस नेता किरण चौधरी के हाथों में आ गई थी। इसके बाद किरण तोशाम से 2009, 2014 और फिर 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां से लगातार चौथी बार विधायक बनीं। किरण हर बार यहां अच्छे वोटों से जीत दर्ज करती आ रही हैं।
रविवार को तोशाम की अनाज मंडी में आयोजित पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में हरियाणा भाजपा प्रभारी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के साथ केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ सुधा यादव, कृषि एवं पशु पालन मंत्री जेपी दलाल ने रैली के मंच से तोशाम में कमल खिलाने के संकेत दे डाले। जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक ने तो किरण पर सीधे कटाक्ष कर उन्हें नौटंकीबाज कहते हुए फिल्मों में काम करे तो किरण अच्छी अदाकारा साबित हो सकती है तक कह डाला। अनीता मलिक यही नहीं रुकीं, उन्होंने तो किरण के बारे में कहा कि 20 साल तक तोशाम की राजनीति में अब तक गांवों के नाम भी अच्छी तरह उन्हें नहीं पता। अनीता बोलीं किरण हर बार मोटी कलम का झांसा देकर इलाके के लोगों को ठगने का काम करती हैं।
विज्ञापन

किसी गरीब जाट को मुख्यमंत्री बना देंगे
बीजेपी प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने बिना नाम लिए रैली में मंच से पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा परिवार पर निशाना साधा और कहा कि बाप-बेटे लोगों को जाट मुख्यमंत्री के नाम पर बरगलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या वो किसी गरीब जाट को मुख्यमंत्री बना देंगे। उन्होंने कहा कि 2024 में बहुमत से बीजेपी केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती है, जबकि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति करते हैं। उन्होेंने कहा भिवानी वीरों और प्रदेश को तीन-तीन मुख्यमंत्री देने की पवित्र भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें