फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ओपीडी बंद होने के कारण आपातकालीन विभाग में पहुंच रहे खांसी, जुकाम व वायरल के मरीज

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में पंजीकरण करवाते मरीज। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। लगातार मौसम में हो रही बदलाव के चलते लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। रविवार को नागरिक अस्पताल की ओपीडी बंद होने के कारण मरीज जांच करवाने आपातकालीन विभाग में पहुंचे। इनमें से अधिकतर मरीजों को खांसी, जुकाम और वायरल की दिक्कत थी।
विज्ञापन

बीमारी से ग्रस्त मरीजों को चिकित्सक दवा के साथ ही सावधानी बरतने का परामर्श दे रहे है। वहीं बच्चों व बुजुुर्गों के लिए तो सर्दी का मौसम आफत बना हुआ है। चिकित्सकों का कहना है कि सुबह और शाम के समय घर पर ही गर्म कपड़ों या फिर बिस्तर में ही रहे। दोपहर में धूप निकलने के बाद ही हल्की सैर करें।
नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में रविवार को करीब 140 मरीज पहुंचे। इनमें से 60 से 70 ऐसे मरीज थे जिन्हें खांसी, जुकाम, गदे में खराश, बदन दर्द या फिर बुखार की दिक्कत थी। इनके अलावा अन्य मरीज पेट दर्द, हृदय रोग, बीपी, शूगर या फिर किसी हादसे में चोटिल होकर उपचार करवाने पहुंचे। नागरिक अस्पताल के नीकू वार्ड में 11 बच्चे दाखिल है जिन्हें निमोनिया की शिकायत है।
विज्ञापन

इनके अलावा चिकित्सकों का कहना है कि तीन दिन से अधिक खांसी व जुकाम होने की वजह से निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने पर चिकित्सक से जांच करवा कर दवाइयों ले, ताकि समय पर उपचार हो सकें। बच्चों के साथ बुजुर्गों में भी निमोनिया के मामले बढ़ रहे है। ऐसे में निजी अस्पतालों व मेडिकल स्टोर पर भी दवा लेने के लिए मरीजों की भीड़ लगी है।
लगातार बढ़ रही सर्दी में बच्चों का बचाव करना जरूरी है। ऐसे मौसम में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं और ठंड के समय उन्हें घर से बाहर न निकलने दे। दोपहर के समय में अगर तेज धूप आती है तो ही उन्हें घर की छत, बालकनी या फिर पार्क में लेकर जाएं। साथ ही उन्हें ठंड चीजें खाने में न दें और पौष्टिक आहार का सेवन करवाएं, ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। बच्चे के स्वास्थ्य में दिक्कत लगने पर चिकित्सक से जांच करवा लें। बिना चिकित्सक के परामर्श के बच्चों को कोई भी दवा न दें, इससे उनका स्वास्थ्य अधिक बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

- डॉ. अमित गोयत, मेडिकल ऑफिसर, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें