फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने दुकान से जब्त की ढाई क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन

विज्ञापन
दुकान से बरामद पॉलिथीन को बाहर निकलवाते सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। सीएम फ्लाइंग रोहतक की टीम ने नगर परिषद अधिकारियों के साथ जैन चौक क्षेत्र में छापा मारा और एक दुकान से ढाई क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किया। नगर परिषद अधिकारियों ने सारा पॉलिथीन नप कार्यालय में पहुंचाया। वहीं दुकानदार पर 25 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे सीएम फ्लाइंग रोहतक की टीम ने उप निरीक्षक राजबीर सिंह, स्थानीय इंस्पेक्टर आजाद सिंह ढांडा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय यादव के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर जैन चौक में छापा मारा। यहां बिजलीघर गेट के पास श्यामा कृपा ट्रेडिंग कंपनी से टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद किया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय यादव ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का स्टॉक रखने की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई की गई है।
पॉलिथीन जब्त किए जाने से मचा हड़कंप
पिछले वर्ष शहर में पॉलिथीन मुक्त अभियान चला और भारी मात्रा में पॉलिथीन जब्त किया गया। दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया। अनेक जगह हाथापाई की घटनाएं भी हुई। तत्कालीन उपायुक्त अंशज सिंह के ट्रांसफर के बाद यह अभियान ठप हो गया। वीरवार को जब जैन चौक क्षेत्र में पॉलिथीन जब्त किया गया तो बाजार में सूचना फैल गई कि पॉलिथीन के खिलाफ फिर से अभियान शुरू हो गया है। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें