अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का शनिवार से दो दिवसीय राज्य सम्मेलन सिंघानिया धर्मशाला में आरंभ होगा। सम्मेलन का उद्घाटन पूर्व सांसद पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य, लेखिका व कैप्टन लक्ष्मी सहगल की बेटी सुभाषनी अली सहगल करेगी। मुख्य वक्ता समिति की राष्ट्रीय महासचिव मरियम दवले होगी। व पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व जनवादी महिला समिति की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगमति सांगवान भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेगी। इस मौके पर वर्तमान राजनीतिक, समाजिक व आर्थिक हालात पर चर्चा करते हुए भविष्य के बारे में योजना बनाई जाएगी।