फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नववर्ष के अवसर पर पुलिस की रहेगी शहर पर पैनी नजर

विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से नाके पर तैनात पुलिसकर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नव वर्ष के जश्न और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। नव वर्ष की मध्य रात्रि को होने वाले जश्न पर भी खास तौर पर पुलिस निगरानी रखेगी। वहीं पुलिस ने शहर भर में 16 अतिरिक्त पुलिस नाके भी लगाए हैं। जिन पर चौकसी रखी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं एसपी अजीत सिंह ने भी लोगों से अपील की है कि नव वर्ष के उत्सव में हुड़दंगबाजी और नशा से दूर रहें। एसपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों को भी निर्देश दिए हैं कि उनके अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, बार, धर्मशाला, पार्क, सिनेमा हॉल, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर कड़ी निगरानी रखें और पीसीआर, राइडर से भी अपने-अपने इलाकों में प्रभावी पैट्रोलिंग करवाएं। इसके अलावा मानकों से अधिक ऊंची आवाज में डीजे साउंड या पटाखे बजाने वालों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत कार्रवाई करें। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही खुफिया तंत्र एवं सादे कपड़ों में पुलिस कर्मचारी व महिला पुलिस कर्मचारियों की विशेष टीमें अलग-अलग इलाकों में निगरानी करती रहेगी। इसके अतिरिक्त तेज गति से वाहन चलाने वाले, हुड़दंगबाजी कर शांति भंग करने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वालों से सख्ती से निपटने के लिए पूरे जिले में स्थायी नाकों के अलावा विभिन्न स्थानों पर 16 नाके लगाकर अल्को-सेंसर की सहायता से ट्रैफिक चेकिंग के भी निर्देश दिए हैं।
नववर्ष के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को कोरोना महामारी के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर सादगी व शालीनता से मनाएं और नववर्ष के लिए विशेष लक्ष्य निर्धारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें