जिला पुलिस ने रात को नाई डोमिनेशन अभियान चलाया। छह घंटे चले अभियान में पुलिस ने 850 वाहनों की जांच की और 24 के चालान काटे। 19 संदिग्ध लोग मिले, जिनके स्टेजर रोल काटे गए। बौंद थाना पुलिस ने तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ काबू किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक जिला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। थाना क्षेत्र अनुसार पुलिस ने होटल रेस्टोरेंट, व धर्मशालाओं के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टोशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक वाहन को इंपाउंड किया गया। डीएसपी हेड क्वार्टर चंद्रपाल बिश्नोई ने बताया कि यह विशेष जांच अभियान था।
लूट की योजना बनाते काबू
थाना बौंद कलां प्रभारी अजीत सिंह को सूचना मिली कि तीन युवक बौंद से खैरडी गांव की तरफ नहर से थोडा पहले एक कोटड़े में युवक छिपे हैं जो वाहनों को लूटने की योजना बना रहे है। जिसके बाद पुलिस ने वहां दबिश दी और युवकों को हथियारों समेत काबू कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े युवकों की पहचान रविंद्र उर्फ सुसा, चुलियाना वासी अमित उर्फ कोका व मलकित उर्फ मंजीत निवासी कारोर हाल न्यू भारत नगर के रूप में हुई। तलाशी में तीनों आरोपियों से 315 बोर के तीन पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।