फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थल खंगाले, सड़कों पर जांचे वाहन

विज्ञापन
अभियान के दौरान वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने शनिवार रात दस बजे से रविवार अल सुबह चार बजे तक विशेष रात्रि जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने रात को वाहनों की गहनता से जांच की वहीं सार्वजनिक स्थलों को भी खंगाला। पुलिस की 80 फीसदी फोर्स ने नाइट डोमिनेशन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पुलिस की 80 चेकिंग टीमों ने होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित 74 सार्वजनिक स्थलों की गहनता से जांच की। विशेष रात्रि जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 1428 वाहनों की जांच की। इस दौरान तीन वाहनों के कागजात नहीं पूरे नहीं मिलने पर चालान भी किए। अभियान के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को बिना परमिट शराब ले जाते हुए काबू किया। जिनके पास से पुलिस को 76 शराब की बोतलें भी मिली। मुंह पर मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। अभियान के दौरान बिना मास्क घूमने वाले 34 लोगों के चालान किए और 17 हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूली। पुलिस ने जुआ व सट्टा खेलने वालों पर भी शिकंजा कसा। इस दौरान आठ आरोपियों को जुआ व सट्टा खेलते हुए पकड़ा। जिनके पास से पुलिस को 49930 रुपये की राशि बरामद हुई। पुलिस ने अभियान के दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय समय पर पुलिस इस तरह के अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें