फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की 92 टीमों ने खंगाले 27 सार्वजनिक स्थान

विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन के दौरान बाहर से आने वाले वाहनों के कागजात चेक करते पुलिसकर्मी। संवाद न्यूज एजेंस? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार रात 10 बजे से लेकर अल सुबह चार बजे तक जिला पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस की 92 टीमों ने इस दौरान 27 सार्वजनिक स्थल खंगाले।
विज्ञापन

पुलिस की 80 फीसदी फोर्स के साथ चलाए गए विशेष रात्रि जांच अभियान के दौरान पुलिस ने रात भर अपने इलाकों के होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला व अन्य सार्वजनिक स्थलों की गहनता से जांच की। इस दौरान 1331 वाहनों की जांच की और कागजात पूरे न मिलने पर 22 वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने नौ लोगों को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। जिनसे 224 बोतल शराब बरामद हुई। दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा। उनके कब्जे से अवैध हथियार के साथ 30 कारतूस भी बरामद किए। चार लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उनके पास से 16250 रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने स्पेशल जांच अभियान के दौरान वाहन चोरी का एक आरोपी भी पकड़ा। वहीं नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। बिना मास्क घूमने वाले सात लोगों के भी पुलिस ने चालान काटे। नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने विभिन्न आपराधिक गतिविधियों के चलते 18 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें