फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ टॉवर मचान से पुलिस करेगी बाजारों की निगरानी

Thu, 05 Nov 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
 दीपावली पर कोई असामाजिक तत्व किसी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके इसके लिए निगरानी टॉवर मचान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर में प्रमुख चौकों-बाजारों में नौ टॉवर मचानों से पुलिस संदिग्धों पर नजर रखेगी। शहर के मुख्य मार्गों पर 24 घंटे पुलिस गश्त करेगी। पुलिस प्रशासन ने दीपावली की तैयारियां शुरू कर दी है और पुलिस अधीक्षक ने इस बारे में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए है।

पुलिस अधीक्षक ने दीपावली में लोगों की सुरक्षा के लिए तीन दिन का प्लान बनाया है। प्लान 10 से 12 नवंबर तक का है। पूरा शहर पुलिस के पहरे में होगा। भिवानी शहर में नौ टॉवर मचान लगेंगे जबकि नौ प्वाइंटों पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा अधिक भीड़भाड़ वाले नौ मार्ग ऐसे चुने गए है जहां छह-छह पुलिस कर्मचारियों की टीम लगातार गश्त करेगी। गश्त स्पेशली चैन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए होंगी। सभी एसएचओ को भी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लेने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


यह होगी भिवानी शहर की सुरक्षा
भिवानी शहर में यहां होंगे मचान
* जैन चौक
* हालु चौक
* बर्तन बाजाय
* सराय चौपटा
* घंटाघर चौक
*हांसी गेट चौक
* रोहतक गेट चौक
* महम गेट चौक
* दादरी गेट

इन यातायात बिंदुओं पर तैनात रहेगी पुलिस
* तोशाम बाइपास
* अनाजमंड़ी के सामने
* जेल बाइपास टी प्वाइंट हांसी चौक
* महम रोड हीरो होंडा एजेंसी के सामने
* भगत सिंह चौक
* नए बस स्टैंड के सामने
* वैश्य कॉलेज चौक
* दिनोद गेट चौक
*  बीटीएम चौक

इन मार्गों पर होगी लगातार गश्त
* घंटाघर चौक से सराय चौपटा
* हांसी गेट से सराय चौपटा
* नया बाजार बिजलीघर से रोहतक गेट
* सराय चौपटा से जैन चौक
* लोहड़ चौपटा से हालु चौक (बर्तन बाजार, कपड़ा मार्केट, सर्राफा बाजार)
* घंटाघर से रेलवे स्टेशन
* दिनोद गेट से रेलवे स्टेशन
* हांसी गेट से रोहतक गेट
* हांसी गेट से रेस्ट हाउस, बीटीएम चौक
* जैन चौक से दादरी गेट
* हालुवास गेट से रोहतक गेट

दादरी शहर की सुरक्षा व्यवस्था
ये होंगे मचान
* फव्वारा चौक
* लाला लाजपत राय चौक

इन यातायात बिंदुओं पर तैनात रहेगी पुलिस
*  लोहारू चौक
* महेंद्रगढ़ चुंगी
* समसपुर टी प्वाइंट बाइपास
* रावलधी टी प्वाइंट
* झाडू सिंह चौक
* सीसीआई फाटक पुरानी अनाजमंड़ी

इन मार्गों पर होगी लगातार गश्त
* फव्वारा चौक से लाला लाजपत राय चौक
* सीसीआई फाटक से लाला लाजपत राय चौक
* फव्वारा चौक से रोज गार्डन
* फव्वारा चौक से रेलवे फाटक

वर्जन:::
शहर में दीपावली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। शहर के सभी मुख्य बाजारों, चौक-चौराहा, मुख्य मार्गों पर पुलिस तैनात की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। चेन स्नेचिंग, या अन्य आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बाजारों, मुख्य मार्गों पर पुलिस लगातार गश्त करेगी।
- प्रतीक्षा गोदारा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें