पुलिस दृश्यता अभियान के दौरान हांसी गेट पर तैनात पुलिसकर्मी।
भिवानी। पुलिस ने सोमवार सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक पुलिस दृश्यता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की 169 टीमों ने 122 जगहों को की सुरक्षा व्यवस्था को जांचा। इस अभियान में पुलिस के 679 कर्मियों ने भाग लिया और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त व नाके लगाकर लोगों को सुरक्षा का एहसास करवाया। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने बैंक, एटीएम, सुविधा केंद्रों पर पहुंचकर जांच की। जांच में सभी सुरक्षा मानकों को परखा गया। इस अभियान में राइडर, पीसीआर के द्वारा भी गस्त पड़ताल की। जिला क्षेत्र में बस स्टैंड, बाजारों में व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग के साथ-साथ खुफिया नजर रखी। सड़क पर नाका लगाकर चेकिंग की गई ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो। छह घंटे चलाए गए इस अभियान में 679 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। अभियान के दौरान 143 मार्गों को चेकिंग के दौरान कवर किया। 104 मार्केट स्थानों पर पुलिस ने पैदल गश्त की। वहीं, इस अभियान के दौरान पुलिस की 169 टीमों ने 122 लोकेशन को कवर किया।
पुलिस हर समय लोगों की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के अभियान चलाकर जान-माल की सुरक्षा करने का भरसक प्रयास करती है। आम जनता से अपील है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए जिला पुलिस को सहयोग करें।
- नरेंद्र बिजारणिया, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।